भारत

लड़की को लेकर हुई हत्या, मारने पहुंचा युवक खुद मारा गया

jantaserishta.com
23 May 2022 6:08 PM IST
लड़की को लेकर हुई हत्या, मारने पहुंचा युवक खुद मारा गया
x
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर (MP Indore) के आजाद नगर क्षेत्र में दूसरे की हत्या के इरादे से पहुंचे युवक की हत्या कर दी गई. मृतक युवक हत्या करने अपने तीन अन्य साथियों को लेकर पहुंचा था, लेकिन हमला करने के दौरान उसी की हत्या हो गई. जिस युवक की हत्या करने गया था, वह गंभीर रूप से घायल है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, आजादनगर थाना क्षेत्र के न्यू इंद्रा नगर में शाम के समय ऑटो रिक्शा से चार युवक राजकुमार सोनकर के गैरेज पर पहुंचे थे. इन्हीं में से सोनू नाम के युवक ने राजकुमार पर चाकू से हमला कर दिया था. राजकुमार ने हमला करने वाले सोनू को पकड़ा तो उसके साथियों ने हमला कर दिया, इस दौरान चाकू सोनू को लग गया और उसकी मौत हो गई. इस हमले में राजकुमार भी घायल हो गया है.
घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके भाग निकले. घायल राजकुमार की पत्नी ने बताया कि हत्या गैरेज पर आने वाली एक लड़की को लेकर हुई है, जिसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है. आजाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले का जायजा लिया. मामले की जांच की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story