भारत

हत्या या आत्महत्या! रिटायर्ड शिक्षिका के कमरे में क्या हुआ? खून से सना शव और पास पड़ा दिखा चाकू

jantaserishta.com
20 Dec 2025 11:11 AM IST
हत्या या आत्महत्या! रिटायर्ड शिक्षिका के कमरे में क्या हुआ? खून से सना शव और पास पड़ा दिखा चाकू
x
फैली सनसनी.
कोच्चि: केरल में कोच्चि के पोन्नेकारा इलाके में एक रिटायर्ड शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 70 वर्षीय वानजा सी.आर. को उनके घर में मृत पाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की. पुलिस अब हत्या और आत्महत्या के एंगल से पड़ताल में जुट गई है.
एजेंसी के अनुसार, घटना के बारे में शुक्रवार शाम करीब 9 बजे पता चला. जब उनकी देखरेख कर रहे बहन के बेटे ने उन्हें घर के अंदर खून में लथपथ पड़ा देखा. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. मृतका के शरीर पर कई चोटों के निशान थे. मौके से एक चाकू भी बरामद हुआ.
प्रारंभिक जांच में पता चला कि वानजा की कलाई की नस कटी थी, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत आत्महत्या है या हत्या की गई. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी एंगल से जांच में जुटी है.
पुलिस ने बताया कि वानजा का एक पेट डॉग भी था, जो आमतौर पर घर के अंदर रहता था, लेकिन घटना के समय वह बाहर सड़कों पर था. पड़ोसी घरों में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, साथ ही फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने जायजा लिया है.
एलामककरा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वानजा की मौत आत्महत्या थी या किसी अन्य कारण से हुई. वानजा सी.आर. की मौत से परिवार में शोक की लहर है. इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस पूरे मामले की तह तक जाकर जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story