भारत
हत्या या आत्महत्या? लड़की का मिला सड़ा गला शव, मोबाइल से हुआ ये खुलासा
jantaserishta.com
26 April 2024 9:32 AM IST

x
मृतका के मोबाइल में वीडियो मिला है, जिसमें उसके डिप्रेशन में होने की जानकारी मिली है।
रुद्रपुर: 22 साल की एक युवती ने खुदकुशी कर जान दे दी। दुनिया से रूठकर रुखसत हुई इस युवती के लिए उसकी मौत के बाद भी लोग संवेदनहीन बने रहे। ट्रांजिट कैंप जैसी घनी आबादी वाले वार्ड की कृष्णा कॉलोनी में अकेली रहने वाली युवती की जब लाश पुलिस ने बंद कमरे से बरामद की तो वह सड़ी-गली अवस्था में पहुंच चुकी थी।
जब शव से खून बहकर कमरे के दरवाजे से बाहर आने लगा और बदबू फैलने लगी, तब पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब नौ बजे थाना ट्रांजिट कैंप के प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह को सूचना मिली कि कृष्णा कॉलोनी में एक कमरा अंदर से बंद है।
कमरे से काफी बदबू आ रही है और कमरे के बाहर रखे पायदान तक खून बहकर पहुंच गया है। इस पर वह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। आवाज देने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर पंखे के कुंडे के सहारे बने फंदे से युवती का शव लटका हुआ था। पुलिस के मुताबिक, शव करीब तीन से चार दिन पुराना है।
वह सड़ी-गली अवस्था में पहुंच चुका है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती की शिनाख्त 22 वर्षीया प्रीति गंगवार पुत्री कालीचरण गंगवार निवासी ग्राम टांडा दयानतपुर जिला बरेली यूपी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से एक श्रम कार्ड मिला है।
पुलिस के मुताबिक, युवती सिडकुल की किसी कंपनी में काम करती थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए, जिससे यह पता चले सके कि युवती आखिरी बार कब कमरे में आयी। पुलिस ने युवती की मौत की सूचना परिजनों को दी। परिजन बरेली से रुद्रपुर पहुंच गए हैं। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





