भारत

OMG! प्रेमिका के घर मर्डर या सुसाइड? गोली की आवाज के बाद खून से सनी मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

jantaserishta.com
12 May 2026 8:16 AM IST
OMG! प्रेमिका के घर मर्डर या सुसाइड? गोली की आवाज के बाद खून से सनी मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी
x
जानें पूरा मामला.
पटना: बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उसकी कथित प्रेमिका के घर से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. युवक को गोली लगी थी और जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी. घटना को लेकर पुलिस और मृतक के परिजनों के अलग-अलग दावे सामने आने से मामला और उलझ गया है.
जानकारी के अनुसार, कदमकुआं थाना क्षेत्र के खटाल गली इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक कुर्सी पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है. घर में मौजूद महिलाओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस घर से शव मिला, वह उसकी प्रेमिका का घर था.
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस के अनुसार, प्रेमिका के घर में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने खुद को गोली मार ली. हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
वहीं दूसरी तरफ मृतक राहुल के परिवार ने इस पूरे मामले को हत्या बताया है. परिजनों का आरोप है कि राहुल की प्रेमिका और उसके परिवार ने मिलकर उसकी हत्या करवाई है. परिवार के मुताबिक राहुल एक शोरूम में काम करता था और घटना वाले दिन सुबह वह घर से खाना लेकर निकला था. परिजनों का कहना है कि प्रेमिका ने उसे जबरन अपने घर बुलाया था.
मृतक के परिजनों ने यह भी दावा किया कि राहुल का 6 मई को छेका हुआ था, जिससे उसकी प्रेमिका नाराज थी. इसी वजह से साजिश के तहत उसकी हत्या करवाई गई. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका और उसके परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story