भारत

युवक का मर्डर, गांव में तनाव, सुरक्षा कड़ी

jantaserishta.com
25 Jun 2022 9:52 AM IST
युवक का मर्डर, गांव में तनाव, सुरक्षा कड़ी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

भिंड: मध्य प्रदेश के चंबल में पंचायती चुनावों के दौरान पुलिस प्रशासन को जिसका डर था, उसकी शुरुआत हो चुकी है। भिंड जिले के आलमपुर थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव का मतदान शुरू होने से पहले ही एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही गाँव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि मामले में पुलिस का कहना है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है, इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के रुरई गांव में बिल्लु चौहान नाम के युवक की हत्या की गयी है। घटना शनिवार अलसुबह की है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मामले को लेकर एसडीओपी अवनीश बंसल का कहना है कि सात साल पहले सेंवडा में गांव के दो लोगों की हत्या हुई थी। इस मामले में बिल्लू हत्या का आरोपी था और एक साल पहले ही जमानत पर छूटा था। चौहान परिवारों की आपसी रंजिश में उसका क़त्ल हुआ है।
फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। हालांकि एसडीओपी अवनीश बंसल का कहना है कि इस हत्या का पंचायत चुनाव से कोई सम्बंध नहीं है। लेकिन फिर भी इस ऐंगल से इसकी जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे गांव में तनाव के बीच सन्नाटा पसरा हुआ है। गौरतलब है कि ग्वालियर चंबल अंचल में पंचायत चुनावों में आपसी रंजिश को लेकर खून खराबा लंबे समय से होता आ रहा है। भले ही पुलिस प्रशासन इस मामले का चुनाव से संबंध नहीं बता रहा हो, लेकिन स्थानीय लोग दबी जुबान इसका संबंध चुनाव से ही जोड़ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story