भारत

युवा साइंटिस्ट का मर्डर: पहाड़ी इलाके में मिला शव, पुलिस को ऐसे मिली सूचना

jantaserishta.com
28 Feb 2021 6:51 AM IST
युवा साइंटिस्ट का मर्डर: पहाड़ी इलाके में मिला शव, पुलिस को ऐसे मिली सूचना
x
पुलिस के मुताबिक...

महाराष्ट्र में पुणे के पाषाण में नेशनल केमिकल लेबोरेट्री (NCL) में पीएचडी कर रहे युवा साइंटिस्ट की गला रेतकर हत्या कर दी गई. साइंटिस्ट की पुणे के सुस गांव के पहाड़ी इलाके में हत्या कर दी गई.

जालना का रहने वाला 30 वर्षीय सुदर्शन उर्फ बाल्या बाबूराव पंडित की हत्या किए जाने की जानकारी मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों ने पुलिस को दी.
पुलिस के मुताबिक सुदर्शन डेढ़ साल पहले पुणे में नेशनल केमिकल लेबोरेट्री में रसायन शास्त्र में पीएचडी करने के लिए आए थे. वह सुतारवाड़ी इलाके में अकेले ही रह रहे थे. शनिवार की सुबह पुणे पुलिस को मॉर्निंग वॉक पर गए नागरिकों ने सूचना दी कि सुस गांव के पहाड़ी इलाके में एक शव पड़ा है.
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां लाश पड़ी मिली. शव के पास पड़े आईकार्ड से शख्स की पहचान हुई. शरीर पर कपड़े नहीं थे, गला रेतकर हत्या करने के बाद चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया ताकि मृतक की पहचान न हो.
पैंट की जेब में रखे आई-कार्ड से भाई से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई. क्राइम पुलिस निरीक्षक दादा गायकवाड़ ने बताया कि हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story