भारत

युवक की हत्या, घर में नए साल पर पहुंची दुखद खबर

jantaserishta.com
2 Jan 2023 8:28 AM IST
युवक की हत्या, घर में नए साल पर पहुंची दुखद खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नए साल का जश्न मनाने के लिए आयोजित किसी पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकला था.
कानपुर: कानपुर में जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे, पार्टी कर रहे थे, एक-दूसरे बधाइयां दे रहे थे, तब एक परिवार के लिए ये रात भारी साबित हुई. नए साल का जश्न मनाने के लिए घर से निकले एक युवक की लाश मिली है. मृतक मेडिकल का छात्र बताया जा रहा है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है.
जानकारी के मुताबिक कानपुर के गोवा गार्डन का रहने वाला संजय यादव एक मेडिकल कॉलेज से बी फार्मा का छात्र था. 21 साल का संजय यादव 31 दिसंबर की रात को नए साल का जश्न मनाने के लिए आयोजित किसी पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकला था. नए साल की पहली सुबह संजय यादव का शव अर्धनग्न अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला.
संजय यादव का शव वंदना इलाके में सड़क के किनारे पड़ा मिला. संजय की हत्या करके बदमाशों ने शव सड़क किनारे फेंक दिया था. उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि संजय के शरीर पर कपड़े नहीं थे. उसके जूते भी शव के पास पड़े हुए थे. ऐसे में माना जा रहा है कि संजय की कहीं और हत्या करने के बाद शव लाकर फेंका गया है.
आशंका ये भी जताई जा रही है कि संजय यादव जहां पार्टी में शामिल होने गया था, उसकी वहीं हत्या करने के बाद शव को किसी गाड़ी से यहां लाया गया हो. स्थानीय निवासी राम कुमार ने कहा कि सुबह-सुबह ही उसका शव मिला. उन्हों कहा कि हत्या करने के बाद उसे यहां लाकर फेंका गया है. इलाके के लोग जल्द हत्यारों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं.
इस घटना को लेकर कल्याणपुर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (एसीपी) विकास पांडेय का कहना है कि छात्र की हत्या के मामले में एफआईआर लिखी गई है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. एसीपी ने दावा किया कि मामले का खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा.
बताया जाता है कि मृतक के पिता और भाई, दोनों ही पुलिस विभाग में तैनात हैं. संजय यादव के पिता जहां पीएसी में हेड कांस्टेबल हैं. तो वहीं बड़ा भाई यूपी पुलिस में कांस्टेबल है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में नए साल की खुशियां मातम में बदल गईं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story