
x
शुरुआती जांच से पता चला है कि दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
बेंगलुरु: कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना तुमकुरु जिले के होस्पेट गांव की है। मृतक महिला की पहचान 32 साल की पुष्पा के रूप में हुई है। वह शिवमोग्गा जिले के सागर शहर की रहने वाली थी। आरोपी पति शिवराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साए शिवराम ने उसे मौत के घाट उतार दिया। उसने पहले पुष्पा का सिर काटा और रसोई में उसके शरीर के टुकड़े कर दिए। दंपत्ति अपने आठ साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रहते थे। आरोपी एक आरा मशीन पर हेल्पर के तौर पर काम करता था। अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





