भारत

दो महिलाओं की हत्या, लगाया गया ये आरोप

jantaserishta.com
5 Sept 2022 10:03 AM IST
दो महिलाओं की हत्या, लगाया गया ये आरोप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक अन्य महिला लापता है।
रांची: रांची शहर से 51 किमी दूर सोनाहातू के राणाडीह में डायन बिसाही का आरोप लगा दो महिलाओं की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। एक अन्य महिला लापता है। उसकी भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। रविवार शाम पुलिस ने गांव से ढाई किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी से दोनों महिलाओं का शव बरामद किया है। तीसरी की तलाश जारी है। मृतकों में राइलू देवी (45) और ढोली देवी (60) शामिल हैं। लापता महिला का नाम आलोमनी देवी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार रात तमाड़ एकलव्य स्कूल के छात्र राजकिशोर मुंडा (18) को सांप ने डंस लिया था। परिजनों ने ओझा से झाड़ फूंक कराई पर शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। संयोग से उसके पड़ोसी दूसरे युवक ललित मुंडा (19) को भी शुक्रवार शाम सांप ने डंस लिया। उसी ओझा ने झाड़-फूंककर उसे ठीक किया। उसी ओझा ने राइलू देवी पर डायन होने का आरोप लगाया।
ओझा के बहकावे में मृतक छात्र के परिजन तीनों महिलाओं के घर पहुंच गए और तीनों से मारपीट की। अगले दिन शनिवार से राइलू, ढोली और आलोमनी गायब हो गईं। रविवार को जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और एक ग्रामीण की निशानदेही पर ढाई किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी से दोनों महिलाओं का शव बरामद किया।
दोनों शवों पर चोट के निशान पाए। शव देखकर लग रहा था दोनों की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। मृतक राइलू देवी का पति अभिमन्यु मुंडा, बेटा ललित मुंडा और दो बेटी हैं। तीनों महिलाओं का परिवार मजदूरी से जीवन यापन करते हैं।
महिलाओं के लापता होने की सूचना के बाद जब पुलिस टीम गांव पहुंची तो यहां अन्य महिलाओं ने उन्हें गांव में घुसने से रोक दिया। कहा कि मामला गांव का है। ग्रामीण इसे बैठकर सुलझा लेंगे। बाद में अतिरिक्त फोर्स के साथ पुलिस गांव में घुसी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story