भारत

गृहिणी सहित दो बच्चों की हत्या, गिरफ्तार चार लोगों को 14 दिनों का जेल

Shantanu Roy
4 March 2023 6:08 PM GMT
गृहिणी सहित दो बच्चों की हत्या, गिरफ्तार चार लोगों को 14 दिनों का जेल
x
बड़ी खबर
उत्तर दिनाजपुर। गृहिणी और दो बच्चों के हत्या के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों को शनिवार को रायगंज जिला अदालत ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, कलियागंज प्रखंड के धनकोइल ग्राम पंचायत से एक गृहिणी और उसके दो बच्चों का शव शुक्रवार सुबह ससुराल से बरामद किया गया था। घटना की जानकारी होते ही कलियागंज थाने की पुलिस ने मृतका के ससुर गोपेन बर्मन और सास शिमला बर्मन को घर से हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद मृतक के भाई राजेश बर्मन ने ससुर, सास व दो विवाहित ननद लिली बर्मन और शिउली बर्मन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। लिखित शिकायत के आधार पर बीती रात कलियागंज थाना की पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आज चारों को रायगंज जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने चारों लोगों को 14 दिनों तक जेल में रखने का आदेश दिया।
Next Story