
x
पढ़े पूरी खबर
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक साढ़े तीन साल की बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या के पीछे और कोई नहीं बल्कि बच्ची की बुआ ही है. बताया जा रहा है कि बच्ची की मां से उसकी ननद रंजिश रखती थी जिसकी वजह से उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है. लड़की की बुआ ने उसे पहले जमीन पर पटका और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गई. पुलिस ने फिलहाल आरोपी बुआ को गिरफ्तार कर लिया है वहीं जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव का है. यहां पर कुमारी पत्नी संतलाल निषाद का उसकी ननद अर्ना से लंबे समय से विवाद चल रहा था. रविवार शाम को कुमारी की बेटी आकृति खाना खाने के बाद खेलने के लिए चली गई. वह घर के सामने खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई. जिसके बाद मां कुमारी ने बेटी को बहुत ढूंढने की कोशिश की. लेकिन कुमारी का कोई अता-पता नहीं चल सका.
कुमारी ने अपने मायके वालों को सूचना दी कि आकृति लापता है और कहीं नहीं मिल रही है. ऐसे में कुमारी के पिता गुरुदीन और मायके वाले कुछ लोग कुमारी के पास पहुंचे और खोजबीन शुरू कर दी. उन्होंने देखा कि आकृति की बुआ अर्चना के कमरे में ताला लगा हुआ है. अर्चना से ताला तोड़ने को कहा तो वह बहाना बनाकर वहां से फरार हो गई. शक के आधार पर मायके वालों ने अर्चना के कमरे का ताला तोड़ दिया.
अर्चना के कमरे का ताला तोड़ने के बाद सबके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई. अर्चना के कमरे में चारपाई के नीचे अकृति का शव पड़ा हुआ था. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आकृति के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अर्चना ने अपनी भतीजी आकृति को पहले जमीन पर पटका और फिर गला दबाकर उसकी हत्या की है. पुलिस ने आरोपी अर्चना को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
Tagsसुल्तानपुरसुल्तानपुर न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेशतीन साल की बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामलाबच्ची की हत्याहत्यासनसनीखेज मामलाSultanpurSultanpur NewsUP NewsUttar Pradeshsensational case of murder of three year old girlmurder of girlmurdersensational case
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





