
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुंगेर: बिहार में अपराधियों पर पुलिस नकेल कसने में नाकाम हो रही है। अपराधियों के हौसले बढ़ते चले जा रहे हैं। सूबे के मुंगेर जिले के सफियाबाद ओपी क्षेत्र के गौरीपुर गंगटी दुर्गा मंदिर के नजदीक सोमवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहे रेलवे कर्मचारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 40 वर्षीय बमबम कुमार गौरीपुर गंगटी गांव का निवासी था। बमबम कुमार रेलवे कारखाना में काम करता था। बताया जा रहा है कि बमबम कुमार घर से ड्यूटी के लिए निकले थे तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। बमबम कुमार को परिजनों ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में रेलकर्मी को मृत घोषित किया गया।
सूत्रों के अनुसार मृतक बमबम कुमार से बदमाश लंबे समय से 5 लाख की रंगदारी की मांग कर रहे थे। परिवारवालों का कहना है कि इससे पहले कई बार बदमाशों ने मृतक और परिवार वालों को धमकाया था। मृतक बमबम कुमार एक हाथ से विकलांग था। बमबम कुमार को कारखाना छोड़ने के लिए उसकी पत्नी हर दिन उसके साथ जाती थी लेकिन कुछ काम पड़ जाने से सोमवार को पत्नी मृतक बमबम कुमार के साथ नहीं जा सकी थी।
सूचना मिलते ही सफियाबाद ओपी थानाक्षेत्र पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





