भारत

पुलिसकर्मी की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
24 Dec 2022 12:50 PM IST
पुलिसकर्मी की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई. घटना दमोह शहर के कसाई मंडी इलाके की है. यहां एक पुलिस चौकी बनी हुई है जहां S.A.F के जवान तैनात रहते हैं. शुक्रवार रात जब जवान चौकी में बैठकर खाना खा रहे थे, तभी बाहर कुछ युवक हंगामा करने लगे.
शोर सुनकर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह बाहर आए और युवकों से पूछा कि शोर क्यों मचा रहे हो? इसके बाद भी युवक नहीं माने और शोर मचाते रहे. कांस्टेबल ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो युवकों का उनके साथ विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के सिर पर पत्थर दे मारा. जवान की चीख-पुकार सुनकर अन्य पुलिसकर्मी भी बाहर आए. लेकिन तब तक युवक फरार हो चुके थे.
पुलिसकर्मियों ने देखा कि सुरेंद्र सिंह के सिर से काफी खून बह रहा है तो आनन-फानन में वे उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिसकर्मी की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
उधर, एसपी डीआर तेनिवार ने कहा कि मामला गंभीर है और फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें भी गठित की गई हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story