भारत

मुस्लिम धर्मगुरु की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने कही यह बात

jantaserishta.com
6 July 2022 10:10 AM IST
मुस्लिम धर्मगुरु की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

नासिक: महाराष्ट्र में नासिक से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक मुस्लिम धर्मगुरु की हत्या कर दी गई। यह तब हुआ जब उनके सिर पर हमलावरों ने गोली उतार दी। पुलिस ने इस मामले में बताया है कि चार अज्ञात आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल, यह घटना नासिक जिले के येवला कस्बे की है। पीटीआई के मुताबिक मृतक का नाम ख्वाजा सैयद चिश्ती और वे स्थानीय लोगों के बीच सूफी बाबा के नाम से मशहूर थे। यह भी बताया गया कि 35 साल के सूफी बाबा अफगानिस्तान से ताल्लुक रखते थे। आरोपियों ने चिश्ती बाबा को येवला कस्बे के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक खुले मैदान में गोली मारी है।
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि हत्या की वजहों का पता नहीं चला है। हमलावर सूफी बाबा की हत्या करने के बाद उनकी एसयूवी गाड़ी लेकर मौके से भाग गए। हालांकि हमलावरों की एक एसयूवी को जब्त कर लिया गया है लेकिन अभी हमलावर गिरफ्त से बाहर हैं। इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी एंगल से पड़ताल की जा रही है।
इसके अलावा येओला पुलिस थाने में ही हत्या का मामला दर्ज किया गया है और हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एक पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि हमलावरों ने सीधे उनके माथे में गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story