भारत
कारोबारी को उतारा मौत के घाट, गोलियों की आवाज को लोग पटाखे का शोर समझ अनदेखा कर गए
jantaserishta.com
11 Jun 2024 9:04 AM IST

x
फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए घटनास्थल से सैंपल लिए हैं।
जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के रेलपार स्थित कानगोई शास्त्रीनगर में अपराधियों ने दूध कारोबारी नंदलाल यादव (42) की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना रविवार की रात करीब 11 बजे की है। मामले में छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए घटनास्थल से सैंपल लिए हैं।
इससे पहले सोमवार सुबह जब दूध लेने लोग खटाल पहुंचे तो देखा कि नंदलाल मृत पड़ा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक बीती रात गोलियों की आवाज भी सुनी गई थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान पटाखे छूट रहे थे, जिससे लोगों ने गोलियों की आवाज को अनसुनी कर दी।
जानकारी के अनुसार पिछले 3-4 साल से नंदलाल कानगोई स्थित घर पर नहीं रहता था। वह शास्त्रीनगर में जमीन लेकर कुछ मवेशी के साथ खटाल बनाकर रह रहा था और साइकिल पर कोयला का कारोबार भी करता था। इधर हत्या की सूचना पाकर मिहिजाम थाना प्रभारी राजीव कुमार, एएसआई गणेश यादव, ब्रिजन राम सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है।नंदलाल अपने घर कानगोई से करीब आधा किलोमीटर दूर शास्त्रत्त्ी नगर स्थित अपने खटाल के बाहर खटिया पर सो रहा था। तभी बदमाशों ने उस पर तीन गोलियां दाग दीं। एक गोली नंदलाल के सीने व एक कनपटी पर मारी गयी है। तीसरी गोली उसे छूकर निकल गई है।
वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आशंका जताई कि घटना के वक्त नंदलाल और अपराधियों में संभवत काफी संघर्ष भी हुआ है। क्योंकि खून के छींटे कई जगह जमीन पर बिखरे मिले हैं। घटना की सूचना फॉरेंसिक विभाग को दी गई है। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले पास के कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था, जो इस जगह आकर नशा आदि करते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





