भारत

मीट कारोबारी का मर्डर, बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
24 March 2021 4:55 PM IST
मीट कारोबारी का मर्डर, बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, इलाके में फैली सनसनी
x
राजधानी से बड़ी खबर...

राजधानी दिल्ली में एक मीट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर इतने बैखौफ और दबंग थे कि उन्होंने मौका-ए-वारदात पर रुककर कारोबारी को एक के बाद एक 23 गोलियां मारी. आरोपियों ने वारदात को देर रात उस वक्त अंजाम दिया, जब वो कारोबारी अपनी दुकान के पास खड़ा था. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

हत्या की ये घटना साउथ दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके की है. मृतक कारोबारी की पहचान दिलीप उर्फ कुणाल के रूप में हुई है. वह दिल्ली के मदनगीर इलाके का रहने वाला था. दिलीप दक्षिणपुरी इलाके में मीट की दुकान चलाता था. मंगलवार की देर रात करीब 11:20 बजे दिलीप अपनी दुकान के पास ही खड़ा था.
उसी दौरान बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने दिलीप उर्फ कुणाल पर दनादन फायरिंग शुरू कर दी. हमलावर एक के बाद एक तब तक फायरिंग करते रहे जब तक दिलीप की मौत नहीं हो गई. बदमाशों ने दिलीप को 23 गोलियां मारी. हमले के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए.
पूरे इलाके में गोलियों की आवाज़ से दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दिलीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक दिलीप उर्फ कुणाल के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे. इसलिए पुलिस इसे आपसी रंजिश की का मामला मानकर चल रही है.
दिलीप उर्फ कुणाल के परिवार वालों का आरोप है कि इस हत्या में रवि गंगवाल गैंग का हाथ है. कुणाल के भाई सनी ने बताया कि रवि गंगवाल गैंग से उनकी दुश्मनी चल रही है. उसने दिलीप को पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी. कुछ महीनों पहले व्हाट्सएप कॉल के दौरान उन दोनों के बीच बहस भी हुई थी.
दिल्ली पुलिस को जांच में पता चला है कि कुणाल पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story