भारत
प्रेमी का मर्डर: प्रेमिका के पिता, चाचा और मां पर कसा शिकंजा, विदेश से आया चाकू
jantaserishta.com
19 March 2024 11:29 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गोपालगंज: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी गांव में प्रेमी अभिमन्यु सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को प्रेमिका के पिता,चाचा और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें प्रेमिका के पिता ओसीहर सिंह,चाचा कुंदन सिंह और मां चिंता देवी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपित फरार हैं। हत्या में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने बरामद किया है। मीरगंज थाना परिसर में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने सोमवार की शाम में प्रेस वार्ता कर हत्या मामले का खुलासा किया।
एसडीपीओ बताया किअभिमन्यु की हत्या प्रेम -प्रसंग में की गई है। युवक का प्रेम प्रसंग गांव के ही ओसीहर सिंह की पुत्री अंकिता कुमारी से पिछले कुछ दिनों से चल रहा था। रविवार की दोपहर में प्रेमी के दरवाजे पर प्रेम -प्रसंग मामले को लेकर पंचायती चल रही थी। पंचायती के दौरान ही गुस्से में आए प्रेमिका के पिता ने प्रेमी को चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृत प्रेमी की मां सुनीता देवी के बयान पर मीरगंज थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज करायी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितो को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हाई स्कूल से दोनों के बीच था प्रेम प्रसंग अंकिता व अभिमन्यु के बीच पिछले छह माह पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ हाई स्कूल में पढ़ रहे थे। सोमवार को प्रेमिका अपने प्रेमी के घर चली गई थी। जिसके बाद विवाद गहरा गया और यह घटना घटी। हाई स्कूल में पढ़ने के दौरान ही दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे थे। अंकिता इसी साल मैट्रिक की परीक्षा दी है। बताते हैं कि प्रेमिका इसके पहले कई बार प्रेमी के साथ भाग चुकी है। छापेमारी दल में मीरगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, आशीष कुमार, मनोज कुमार, विकास कुमार बिट्टू, विनोद कुमार आदि पुलिस अफसर शामिल थे।
प्रेमी की हत्या दुबई से लाए गए चाकू से की गई है। पुलिस के समक्ष दिए बयान में आरोपित ओसीहर सिंह ने यह बात कबूल की। वह पिछले फरवरी माह में दुबई से घर लौटा था उसी समय यह चाकू साथ में लाया था। वह दुबई में स्टील का काम करता था। उसने बताया कि वह खुद इसको बनाया था। सोमवार को जब वह बाहर गया था तो पता चला कि उसकी लड़की प्रेमी के घर चली गई है और वहां पंचायत रखी गई है। इसके बाद वह अपने घर से चाकू लेकर वहां पहुंचा और हमला कर दिया।
Tagsगोपालगंजगोपालगंज न्यूज़गोपालगंज पुलिसहत्याप्रेमीप्रेमिकाक्राइम न्यूज़क्राइमGopalganjGopalganj NewsGopalganj PoliceMurderBoyfriendGirlfriendCrime NewsCrime
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





