भारत
वकील दंपति की हत्या...अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूना...बार काउंसिल में आक्रोश का माहौल
Rounak Dey
18 Feb 2021 7:07 AM IST

x
फाइल फोटो
बड़ी खबर
हैदराबाद: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में बुधवार को दिन-दहाड़े एक वकील दंपति की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि तेलंगाना उच्च न्यायालय में वकील जी. वामन राव और उनकी पत्नी कार से यात्रा कर रहे थे. दोपहर करीब ढ़ाई बजे रामगिरी मंडल गांव के पास बदमाशों ने उनकी कार को रोका और चाकू से वार करके उनकी हत्या कर दी.
प्राथमिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. वकील दंपति की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई. उन्होंने बताया कि अपराध में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं. पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है.
कुछ टीवी चैनलों पर दिखाए गए फुटेज में राव खून से लथपथ सड़क पर और उनकी पत्नी कार में पड़े दिख रहे हैं. तेलंगाना बार काउंसिल ने वकील दंपति की हत्या की निंदा करते हुए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है.
Next Story





