भारत

वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या, पूरे इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
16 July 2024 9:09 AM IST
वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या, पूरे इलाके में हड़कंप
x
शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है.
पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है. कहा जा रहा है कि तेजधार हथियार से घर पर ही उनकी निर्मम हत्या की गई है. उनका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है.
दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जीतन सहनी का शव क्षत-विक्षत हालत में घर से बरामद किया गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है. जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है.
रिपोर्ट के मुताबिक, धारदार हथियार से घर पर ही जीतन सहनी की निर्मम हत्या की गई है. इससे इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मुकेश सहनी इस समय मुंबई में हैं. पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद वह मुंबई से पटना के लिए रवाना हो रहे हैं.
बिहार में मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख हैं. उनकी पार्टी चुनाव से पहले ही इंडिया ब्लॉक में शामिल हो गई थी. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह डील मूल रूप से मुकेश सहनी और RJD के बीच हुई थी.
मुकेश सहनी की एक पहचान 'सन ऑफ मल्लाह' की है. सहनी मूलतः (मल्लाह/निषाद) की राजनीति करते हैं. अगर वोट की बात करें तो बिहार में मल्लाहों की आबादी लगभग सात फीसदी है. वहीं, सहनी इस समुदाय की संख्या करीब 14 प्रतिशत बताते हैं.
मुकेश सहनी का चुनावों से पहले तेजस्वी यादव के साथ एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में दोनों हेलीकॉप्टर में मछली खा रहे थे. वीडियो को नवरात्र में शेयर करने की वजह से जमकर बवाल हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story