भारत
प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के बाद हत्या कर दी, प्रेमी गिरफ्तार
jantaserishta.com
15 April 2023 1:32 PM IST

x
पुलिस विभाग के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग में क्लर्क थी।
बेंगलुरु (आईएएनएस)| पुलिस ने बेंगलुरु में प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक महिला की पहचान 24 वर्षीय नव्या के रूप में हुई है। वह राज्य पुलिस विभाग के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग में क्लर्क थी। आरोपी की पहचान कनकपुरा निवासी प्रशांत के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, नव्या और प्रशांत के बीच छह साल से प्रेम संबंध थे। दोनों दूर के रिश्तेदार थे। नव्या ने पिछले मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाया लेकिन प्रशांत व्यस्त रहने की बात कहते हुए उसमें शामिल नहीं हुआ।
आरोपी ने बाद में शुक्रवार रात उसका जन्मदिन फिर से मनाया। उसने केक खरीदा और नव्या से कटवाया। इसके बाद उसने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के शव को स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह परेशान था और पीड़िता के बारे में संदेह बढ़ गया क्योंकि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ चैट करती थी। इस बात को लेकर दोनों में कई बार लड़ाई हुई। जांच जारी है।
Tagsबेंगलुरुबेंगलुरु न्यूज़बेंगलुरु पुलिसजन्मदिनहत्याbengalurubengaluru newsbengaluru policebirthdaymurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





