भारत

BIG BREAKING: भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष का Murder, कैलाश विजयवर्गीय के थे बेहद करीबी, पुलिस के छापे जारी

jantaserishta.com
23 Jun 2024 12:17 PM IST
BIG BREAKING: भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष का Murder, कैलाश विजयवर्गीय के थे बेहद करीबी, पुलिस के छापे जारी
x
फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.
इंदौर: इंदौर में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मोनू मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेहद करीबी थे. घटना शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग इलाके की है. पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते पीयूष और अर्जुन ने मोनू कल्याणे को गोली मारी. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.
इंदौर के विधानसभा क्रमांक 03 की राजनीति में दखल रखने वाले मोनू कल्याणे की गिनती कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास लोगो में होती थी. गोली लगने से घायल मोनू को लेकर उनके साथी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक मोनू कल्याणे शनिवार रात भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पीयूष और अर्जुन नाम के दो युवक बाइक से चिमनबाग चौराहे पर पहुंचे.
दोनों बाइक पर बैठे-बैठे मोनू के साथ कुछ चर्चा करने लगे. इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकालर मोनू कल्याणे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पीयूष के साथ मौके से फरार हो गया. आरोपियों ने चिमनाबाग चौराहे पर मौजूद मोनू के दोस्तों पर भी फायरिंग की, लेकिन वे बच गए. कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर 03 विधानसभा के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय अपने समर्थकों के साथ मोनू के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story