भारत

सीमेंट कारोबारी की हत्या, चार लोगों को उम्रकैद की सजा

jantaserishta.com
22 April 2024 8:14 PM IST
सीमेंट कारोबारी की हत्या, चार लोगों को उम्रकैद की सजा
x
पढ़े पूरी खबर
मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद के मैनाठेर में सीमेंट कारोबारी की हत्या करने के मामले में चार लोगों को उम्रकैद की सजा मिली है। चारों को पिछली तारीख पर दोषी ठहराया गया था। एडीजे-तीन सरोज कुमार यादव ने सोमवार को दोषियों को सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट में सुनवाई के बाद सभी को हत्या और साजिश में कसूरवार ठहराया। जुर्माना अदा न करने पर एक-एक महीने की अतिरिक्त सजा भी भुगतेंगे। अदालत ने जुर्माना राशि में से पचास प्रतिशत रकम पीड़ित पक्ष को देने के आदेश दिए हैं। केस में दोस्तों में उधार की रकम और अवैध संबंधों का शक हत्या का कारण बना।
मैनाठेर थाना क्षेत्र में सीमेंट कारोबारी और ट्रांसपोर्टर की हत्या का मामला पांच साल पुराना है। अपर डीजीसी मुनीश भटनागर ने बताया कि गांव मेहमूदपुर माफी के जुबैर ने थाने में 30 दिसंबर 2018 को मुकदमा कायम कराया था। तहरीर में कहा गया कि उसके चाचा अतीक अहमद घटना से एक दिन पहले बाइक लेकर गए थे लेकिन वापस नही लौटे। बाद में अतीक अहमद की लाश गांव में एक खेत में मिली। उसका शव चाकुओं से गोदा गया था। पुलिस को पता चला कि अतीक और मोहम्मद वाहिद अच्छे दोस्त थे। वाहिद ने अतीक से दस लाख रुपये लिए थे। इस बीच वाहिद को पत्नी और अतीक के बीच अवैध संबंधों को लेकर शक हुआ। इससे वाहिद अपने दोस्त से बैर रखने लगा।
अवैध संबंधों के शक और उधार की रकम को लेकर मामला गहरी रंजिश में बदल गया। वाहिद ने अमरोहा के कुरैशियान के शाकिब, अनस और सैदनगली के इस्माइल के साथ मिलकर अतीक को मारने की योजना बनाई। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियो को पकड़ सकी। अपर डीजीसी के अनुसार पुलिस ने दो जनवरी, 19 को सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। एडीजे कोर्ट में केस में दोनों से सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दोषियों को आजीवन कारावास की सजा और दो-दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story