भारत

कारोबारी का मर्डर, घर में मचा कोहराम

jantaserishta.com
25 Aug 2022 9:24 AM IST
कारोबारी का मर्डर, घर में मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मैनपुरी: मैनपुरी जिले में फर्नीचर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी का रक्तरंजित शव उसके मकान की छत पर पड़ा मिला। गुरुवार की सुबह कारोबारी सोकर नहीं उठा तो परिवार के लोग उसे छत पर देखने गए तब घटना की जानकारी हुई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

कस्बा के यादव नगर चौराहे के निकट रहने वाले 60 वर्षीय संतोष शर्मा पुत्र विजय बहादुर शर्मा रोज की तरह अपने मकान की छत पर सोने गए थे। वह सुबह सोकर नीचे नहीं आए तो परिवार के लोग उन्हें देखने पहुंचे। जहां छत पर उनका शव पड़ा मिला। परिजनों में शव देखते हुए चीख-पुकार मच गई। जानकारी पाकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी राजकुमार गोस्वामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कारोबारी की कमर के निकट गोली मारी गई।
घटनास्थल पर एक खाली खोखा भी मिला है। मृतक के घर में सीसीटीवी कैमरे दी लगे हुए हैं। लेकिन दो दिन पहले ही घर के सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए थे। अब सवाल यह है कि कारोबारी को मकान की छत पर चढ़कर किसने गोली मारी। गोली मारने की असली वजह क्या है। पुलिस इन बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। कस्बे में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उधर जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कारोबारी की हत्या की खबर से कस्बे में सनसनी फैल गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story