
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
आगरा: आगरा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। आगरा के व्यापारी और उनकी पत्नी के दोहरे हत्याकांड से लोग दहशत में हैं। रविवार सुबह गल्ला व्यापारी और उनकी पत्नी का शव घर के कमरे में ही मिला। पुलिस लूट के बाद हत्या की आशंका जता रही है। घटना आगरा के पिनाहट की है। निवासी सुरेश गुप्ता गल्ला व्यापारी हैं। वे पिनाहट के मोहल्ला मार में रहते हैं। रविवार सुबह गल्ला व्यापारी सुरेश गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा देवी घर से बाहर नहीं आए तो पड़ोसियों ने जाकर देखा। पड़ोसी घर के अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दोनों के शव घर में मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





