भारत
बॉडीगार्ड का मर्डर, इलाके में हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच
jantaserishta.com
17 April 2024 5:06 PM IST

x
पैदल ही मोबाइल पर किसी से बात करते हुए घर जा रहा था।
जौनपुर: जौनपुर में पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह के बॉडी गार्ड की हत्या कर दी है। गोली मारने के बाद उसे चाकुओं से भी गोदा गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर और जिला अस्पताल पहुंचे। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला भी जिला अस्पताल पहुंची हैं। श्रीकलां को मंगलवार की सुबह बी मायावती ने जौनपुर से बसपा का प्रत्याशी घोषित किया था। धनंजय सिंह फिलहाल जेल में हैं। उन्हें पिछले दिनों रंगदारी और अपहरण के मामले में कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई थी।
बताया जाता है कि सिकरारा के रीठी गांव निवासी 38 वर्षीय अनीस अली हाशमी के बिना धनंजय सिंह कहीं आते जाते नहीं थे। वह साए की तरह धनंजय के साथ ही रहता था। रोज की तरह मंगलवार को भी अनीस अली बाजार आया था। करीब सवा सात बजे वह पैदल ही मोबाइल पर किसी से बात करते हुए घर जा रहा था। घर से करीब 20 मीटर पहले ही घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने उसे ललकारते हुए गोली मार दी। गोली लगते ही अनीस गिर पड़ा।
इसके बाद तीनों ने उसके शरीर पर चाकुओं से वार शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोग जब तक मौके पर पहुंचते हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल अनीस को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गांव में जिनसे रंजिश थी उनके बारे में परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। एसपी ने कहा कि शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा। धनंजय की पत्नी श्रीकला और धनंजय के करीबी अशोक सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि चाकू व गोली मारकर हत्या की गई है।
श्रीकला ने कहा कि बेहद अफ़सोसनाक घटना है। हमने एक मजबूत साथी को आज खो दिया। अनीस आप हम सबकी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे। घटना को अंजाम देने वालों पर प्रशासन के द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करवाऊंगी। इस दुःख की घड़ी में मेरी सांत्वना परिवार के साथ है।
जौनपुर में धनंजय सिंह की पत्नी के लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने से चुनाव रोचक हो गया है। यहां से भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को उतारा है। सपा ने कद्दावर नेता बाबू लाल कुशवाहा पर दांव लगाया है। धनंजय सिंह खुद इस बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके थे। लेकिन कोर्ट से सात साल की सजा के कारण उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
Tagsजौनपुरजौनपुर न्यूज़जौनपुर पुलिसबॉडीगार्डबॉडीगार्ड हत्याJaunpurJaunpur NewsJaunpur PoliceBodyguardBodyguard Murder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





