भारत

बीजेपी नेता का मर्डर, इलाके में दहशत का माहौल

jantaserishta.com
16 Nov 2022 2:17 PM IST
बीजेपी नेता का मर्डर, इलाके में दहशत का माहौल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: कर्नाटक के कलबुर्गी (Kalaburagi) जिले में बीजेपी नेता की चाकू घोपकर हत्या करने का मामला सामने आया है. सोमवार रात को हुई यह वारदात कलबुर्गी जिले के सेदम में हुई. बीजेपी के मृतक नेता की पहचान 64 साल के मल्लिकार्जुन मुथियाल के रूप में की गई है. वह पहले जेडीएस पार्टी में थे. लेकिन हाल में बीजेपी में शामिल हुए थे.
मुथियाल 14 नवंबर को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उनका सेदम में एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर भी था. कहा जाता है कि जब उन पर हमला किया गया तो वह अपने इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में ही सो रहे थे.
दरअसल वह बीजेपी के एक कार्यक्रम के बाद अपनी दुकान में ही सो गए थे, तभी कुछ शरारती तत्व दुकान में घुसे और उनकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर एसपी ईशा पंत समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है.
इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story