
x
पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने 13 साल के नाबालिग लड़के की गला दबाकर हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने कहा कि 6 सितंबर को फहेतपुर थाना अंतर्गत एक आम के बाग में स्थानीय लोगों ने एक नाबालिग लड़के का शव देखा। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया। पीड़ित के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई थी।
अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी आफताब को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़के के परिवार को जानता है। उसके घर आया-जाया करता था। घटना के दिन आफताब उसे चॉकलेट के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया और कुकर्म किया। अधिकारी ने कहा कि जैसे ही लड़के ने विरोध करने की कोशिश की, और घटना के बारे में घरवालों से बताने के लिए कहा, तो बदनामी के डर से आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आम के बाग में फेंक दिया। एसपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





