भारत

दिनदहाड़े वकील की हत्या, तहसील में चैंबर के अंदर घुसकर वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
30 Aug 2023 2:55 PM IST
दिनदहाड़े वकील की हत्या, तहसील में चैंबर के अंदर घुसकर वारदात को दिया अंजाम
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बड़ी घटना सामने आ रही है. यहां कोर्ट में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने एक वकील की हत्या कर दी. बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वकील अपने चैंबर में बैठे हुए थे. घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
जानकारी के अनुसार, यह वारदात थाना सिहानीगेट इलाके की है. यहां तहसील में वकील अपने चैंबर में बैठे थे. उसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और वकील पर गोलीबारी कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
वकील की हत्या की खबर से आसपास हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस अफसर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. हमलावरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब वकील अपने चैंबर में बैठे थे. पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की. पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story