भारत

युवती का कत्ल: पिता ने दामाद संग मिलकर की हत्या, चचेरे भाई से शादी की जिद

jantaserishta.com
2 Jun 2025 5:36 PM IST
युवती का कत्ल: पिता ने दामाद संग मिलकर की हत्या, चचेरे भाई से शादी की जिद
x
जानें स्टोरी.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले के बसई नवाब कस्बा में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई. 28 वर्षीय सुनीता की हत्या उसके पिता कोमल सिंह ने दामाद पवन और पवन के भाई जल सिंह के साथ मिलकर की. वारदात के बाद उसकी डेडबॉडी को यूपी के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के भोपुर गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया.
खेरागढ़ पुलिस को जब महिला की लाश मिली तो फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई और शिनाख्त के लिए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं. कुछ ही समय बाद मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई. वह 29 मई को अपने मायके आई थी. 30 मई की रात उसने प्रेमी विष्णु को फोन कर जान का खतरा बताया था.
पूछताछ में बहन पूजा ने बताया कि सुनीता अपने पति को छोड़कर उसके चचेरे भाई विष्णु से शादी करना चाहती थी. इससे पिता कोमल सिंह को बदनामी का डर था. इसी कारण उसने दामाद और देवर के साथ मिलकर सुनीता की कमरे में पीट-पीटकर हत्या कर दी. खिड़की तोड़कर कमरे में घुसकर तीनों ने मिलकर उसे मारा.
शव को बाइक पर रखकर खेरागढ़ में फेंका गया. लौटकर पिता ने पत्नी को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा. पुलिस पूछताछ में कोमल सिंह ने जुर्म कबूल कर लिया. पोस्टमार्टम आगरा में कराया गया है. मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story