भारत

घर में घुसकर लड़की का कत्ल, कुछ लोग एकतरफा प्यार तो कुछ आपसी रंजिश बता रहे

jantaserishta.com
3 Oct 2023 1:47 PM IST
घर में घुसकर लड़की का कत्ल, कुछ लोग एकतरफा प्यार तो कुछ आपसी रंजिश बता रहे
x
हमले में दो भाई बुरी तरह जख्मी.
रांची: झारखंड के साहिबगंज शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक घर में चाकू लेकर घुस आए एक युवक और उसके साथियों ने एक किशोरी का कत्ल कर दिया। उन्होंने किशोरी के दो भाइयों पर भी चाकू से हमला किया। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
वारदात महादेवगंज ठाकुरबाड़ी बीच टोला की है। वारदात के पीछे की वजह क्या है, यह साफ नहीं हो पाया है। हमलावर युवकों की पहचान हो गई है। इनमें से एक पड़ोस का ही रहने वाला है। कुछ लोग इसे एकतरफा प्यार तो कुछ लोग आपसी रंजिश का मामला बता रहे हैं। हमले में मृत किशोरी का नाम इंदु कुमारी उर्फ बुधिया है। उसकी उम्र 17-18 साल बताई जा रही है। उसके दो भाई ललन यादव और बबन यादव बुरी तरह घायल हुए हैं।
बताया गया कि हमलावर देर रात 12 से 1 बजे के बीच घर में घुसे और चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगे। शोरगुल सुनकर पहुंचे लोगों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर सभी घटनास्थल से फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रहीं है। साहिबगंज एसपी नौशाद आलम ने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story