भारत
युवती की हत्या के बाद बड़ा एक्शन: एक और एनकाउंटर, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली
jantaserishta.com
1 Oct 2024 10:24 AM IST

x
जवाबी फायरिंग.
सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में आज तड़के एक और एनकाउंटर हुआ. इस एनकाउंटर में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. तीनों बदमाश बीते 20 सितंबर को गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर के किनारे झाड़ियों में एक युवती की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में वांछित चल रहे थे. पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए इन बदमाशों के नाम- सलमान, सरवर और जावेद है.
दरअसल, बीते 20 सितंबर को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वैदहा गांव के पास शारदा सहायक नहर के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवती का कपड़े से हाथ-पैर बंधा शव मिला था. पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में जब युवती की शिनाख्त हुई तो पता लगा कि ये युवती कादीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और बीते जून महीने में घर वालों द्वारा इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.
पुलिस की माने तो युवती का सलमान नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी के साथ ये भागकर मुंबई गई थी. मुंबई से वापस लौटने पर उसने अपना बयान भी दर्ज करवाया था. युवती लगातार सलमान पर शादी करने का दबाव बना रही थी और सलमान द्वारा शादी से मना करने पर जेल भेजने की धमकी दे रही थी.
लिहाजा सलमान ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और बीते 20 सितंबर को सलमान ने अपने साथियों शहंशाह, सरवर और जावेद के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. फिर शव को झाड़ियों में फेंक दिया.
लड़की की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो शहंशाह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया. तभी से अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी. इस बीच पता चला कि फरार तीनों आरोपी अखंड नगर थाना क्षेत्र में हैं. जिसपर पुलिस ने उनको गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की तो इन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.
इस दौरान पुलिस की तरफ से हुई जवाबी फायरिंग में सलमान, जावेद और सरवर के पैर में गोली लग गई. बहरहाल, तीनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. साथ ही पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





