भारत
6 लोगों का मर्डर, दो पक्षों में विवाद के बाद भारी पुलिस फोर्स पहुंची
jantaserishta.com
2 Oct 2023 9:19 AM IST

x
एक पक्ष के एक और दूसरे पक्ष के पांच लोगों के मरने की सूचना है।
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को ईट से कूंच कर और गोली मारकर 6 लोगों की हत्या दी गई है। घटना फतेहपुर लेहड़ा टोला गांव की है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भारी फोर्स पहुंच गई है। एक पक्ष के एक और दूसरे पक्ष के पांच लोगों के मरने की सूचना है।
रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर लेहड़ा टोला गांव में यादव और ब्राह्मण परिवार के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार सुबह सुबह 8.30 बजे किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा है कि कुछ देर लाठी डंडे, ईंट पत्थर और बंदूकें निकल आईं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। वारदात में छह लोगों की जान चली गई। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा गया। पुलिस छानबीन में जुटी है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी जा रही है।
Tagsउत्तर प्रदेशदेवरियादेवरिया पुलिस6 मर्डरक्राइम न्यूज़Uttar PradeshDeoriaDeoria Police6 MurderCrime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





