भारत

5 की हत्या: 5 फीट की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, आ गया कोर्ट का फैसला

jantaserishta.com
8 Feb 2022 11:47 AM IST
5 की हत्या: 5 फीट की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, आ गया कोर्ट का फैसला
x
जानिए पूरा मामला।

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में ढाई साल पहले हुए 5 लोगों के हत्या मामले में बीना न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है. छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. मामला 21 जून 2019 का है जहां 5 फीट की जमीन को लेकर हुए विवाद में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

बीना अपर सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार अग्रवाल की अदालत ने यह फैसला सुनाया है, जिसमें एक ही परिवार के आरोपी मनोहर अहिरवार, प्रशांत, प्रवीण, राजकुमारी, कुमकुम और मुस्कान को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई है. दरअसल, 21 जून 2019 के शाम को संजीव बाजार से सब्जी लेकर घर आया. तभी आरोप मनोहर और उसका लड़का प्रवीण और प्रशांत संजीव के घर पहुंचे. इस बीच संजीव और मनोहर के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी. मनोहर के बेटों प्रवीण और प्रशांत ने भी गुस्से में संजीव को जान से मार डालने की धमकी दे डाली.
उसी दौरान प्रशांत घर जाकर अपने पिता मनोहर की 12 बोर की बंदूक लेकर बाहर आया और फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में संजीव की छाती में गोली लग गई. साथ ही वहां मौजूद मनोज के सिर पर भी गोली लग गई. फिर मनोहर के दूसरे लड़के प्रवीण ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में राजुकुमारी, यशवंत और ताराबाई गंभीर रूप से घायल हो गए. जब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में 302 और 307 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था. जिसे लेकर सोमवार को यह फैसला सुनाया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story