भारत

दिवाली वाले दिन 2 लोगों की हत्या, परिवार में मातम का माहौल

jantaserishta.com
24 Oct 2022 3:56 PM IST
दिवाली वाले दिन 2 लोगों की हत्या, परिवार में मातम का माहौल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

पुलिस शव को बरामद कर थाने ले गई और जांच में जुट गई है.
खूंटी: झारखंड के खूंटी में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. यह घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां रुमुतकेल पंचायत के प्रधान और उनके दोस्त की हत्या कर दी गई है. 55 वर्षीय ग्राम प्रधान सोमा मुंडा और 38 वर्षीय जेम्स पूर्ति की रूबुआ बीरडी गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी.
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को बरामद कर थाने ले गई और जांच में जुट गई है.
बता दें कि कुछ महीनों पहले झारखंड में खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद पर यौन उत्पीड़न के आरोपी लगे थे तभी यह इलाका खबरों में आया था. इन आरोपों के चलते SDM को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. एसडीएम पर आरोप लगा था कि उसने डिनर पार्टी के दौरान अकेले में पाकर आईआईटी छात्रा से छेड़छाड़ की.
गौरतलब है कि बीते दिन भी झारखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था. राज्य के गढ़वा जिले में नदी में मछली पकड़ने गए शख्स को अजगर ने जकड़ लिया. अजगर ने उसे निवाला बनाना चाहा और करीब तीन घंटे तक जकड़े रखा. यह मामला गढ़वा जिले के चिनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत खूरी का था. शनिवार सुबह टोली निवासी सुभाष भुईया मछली पकड़ने सिकरिया नदी के किनारे गया था. इसी दौरान एक विशाल अजगर ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया.
अजगर ने युवक को निगलने की कोशिश की. युवक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर के मुंह को पकड़े रखा. इस वजह से अजगर उसे अपना शिकार नहीं बना सका. चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उस शख्स को अजगर से मुक्त कराया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story