
x
शव के टुकड़े अलग-अलग खेतों में फेंके
Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लोही पुल के पास से एक जघन्य हत्या का मामला सामने आया है, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को उसके कटे जूते की वजह से धर दबोचा है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि 30 मार्च को थाना बिछिया क्षेत्र के लोही ब्रिज के पास गांव में एक महिला की सिर कटी लाश खेत में पड़ी होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान शुरू की, जिससे आसपास के लोगों से पूछताछ पर शव की पहचान लीलावती पटेल उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घर से कुछ ही दूरी पर एक खेत में महिला का सिर बरामद करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को महिला के घर में अत्यधिक मात्रा में खून फैला हुआ मिला, जिस पर प्रतीत हुआ कि आरोपी के द्वारा किसी धारदार हथियार से महिला की गला काटकर उसकी निर्मम हत्या की गई है।
पुलिस ने थाना बिछिया जिला रीवा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति पर संदेह हुआ, जिसकी पहचान मृतिका के पड़ोस में रहने वाले राजा केवट के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल राजा केवट को कस्टडी में लेकर घटना के संबंध में बारीकी एवं तकनीकी रूप से पूछताछ की, जिसके बाद राजा ने स्वीकार किया कि वह लीलावती पटेल के घर में चोरी की नीयत से घुसा था।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि जब वह चोरी कर रहा था, तभी महिला लीलावती पटेल जग गई। लोगों के बीच चोरी की बात फैल न जाए, इसके डर से राजा केवट ने लीलावती पटेल की हत्या कर दी। वहीं, शव की पहचान ना हो पाए, इसलिए आरोपी ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया और घर से दूर अलग-अलग खेतों में फेंक दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को कटे जूते के निशान की वजह से धर दबोचा है।
Tagsरीवामध्य प्रदेशलोही पुलजघन्य हत्यालीलावती पटेलराजा केवटकटे जूतेपुलिस गिरफ्तारीधारदार हथियारहत्या का खुलासाशव का सिर अलगबिछिया थानाहत्या की जांचअपराधतकनीकी पूछताछRewaMadhya PradeshLohi Bridgeheinous murderLeelavathi PatelRaja Kewatcut shoespolice arrestsharp weaponmurder solvedbody's head separatedBichhiya police stationmurder investigationcrimetechnical investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





