भारत

Murder LIVE वीडियो, युवक की सड़क पर 3 गोलियां मारकर हत्या

jantaserishta.com
8 Nov 2024 4:36 PM IST
Murder LIVE वीडियो, युवक की सड़क पर 3 गोलियां मारकर हत्या
x
मर्डर के आरोप में काट रहा था सजा.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सिटी थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुवार की रात दो बाइक हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक को तीन गोलियां मारी और फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। युवक पैरोल पर बाहर आया था। उसे हत्या के मामले में आजीवन सजा हुई थी।
डबरा की गोपाल बाग सिटी में जसवंत सिंह उर्फ सोनी दस दिन पूर्व ही वह जेल से पैरोल पर आया था। खाना खाने के बाद वह कॉलोनी में रोज की तरह घूमने निकला। इस दौरान वहां कुछ लोगों से बात करने के लिए रुका तभी दो युवक मोटरसाईकिल पर सवार होकर आए। उन्होंने कुछ बात की और देखते ही देखते जसवंत को एक के बाद एक तीन गोलियां मार दीं। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलते ही कॉलोनी में भगदड़ मच गई। पड़ोस की गली से परिजन दौड़े तो तत्काल उसे लेकर ग्वालियर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया।
जसवंत सिंह गिल चीनौर क्षेत्र के ग्राम कैथी का रहने वाला था। साल 2016 में उसने ग्वालियर जिले के महाराजपुर क्षेत्र एक युवक विवाद के चलते हत्या कर दी थी। जिसमें साल 2018 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई थी। जेल से वह अपने अच्छे व्यवहार के चलते पैरोल पर आता-जाता रहता था। अभी 28 अक्टूबर को वह 15 दिन की पैरोल पर आया था और हर रोज कॉलोनी में ही घूमता था। गुरुवार की रात जब वह घूम रहा था, इस दौरान हमलावरों ने निशाना बना लिया।
गोपाल बाग सिटी नगर की फार्म फोर कॉलोनी है, जहां गेट पर चौकीदार रहता है। कॉलोनी वालों ने बताया कि बीते 2 दिन से चौकीदार नहीं है। वह छुट्टी पर गया हुआ है। जिसके चलते कॉलोनी का गेट खुला रहता है। यही कारण रहा कि हमलावर आए और बड़ी आसानी से वारदात करते हुए फरार हो गए।
जसवंत की हत्या करने वाले हमलावर पूरी तरह से बेखौफ दिखे। सीसीटीवी देखने से पता चलता है कि उन्हें अपना चेहरा दिखने की कोई चिंता नहीं थी। 2 दिन से चौकीदार नहीं था, यह बात उन्हें अच्छी तरह पता थी। हमले का सीसीटीवी देखने से पता लगता है, कि दोनों हमलावर दूर खड़े थे। जब वह घूमते हुए दूसरी गली में आ गया। इस दौरान तीन लोगों की मौजूदगी में उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
घटना की जानकारी पर ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव तत्काल डबरा के लिए रवाना हो गए और आधे घंटे बाद ही डबरा पहुंच गए। यहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सीसीटीवी देखा और जिन लोगों के सामने वारदात हुई उनसे भी चर्चा की। बाद में मृतक के घर की तरफ भी गए और हत्या के कारणों की तस्दीक की। उनके साथ एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा, एसडीओपी विवेक शर्मा, थाना प्रभारी यशवंत गोयल मौजूद रहे। घटना को लेकर तत्काल पुलिस पार्टियों रवाना भी कर दी गई है और जगह-जगह चेकिंग पॉइंट भी लगाए गए हैं। फुटेज में जो व्यक्ति दिख रहे हैं, उनके फोटो भी सर्कुलेट किए गए हैं, ताकि हमलावर जल्दी पकड़ में आ जाए।
इस संबंध में एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा का कहना था कि जिस युवक को गोली मारी है, उसे गंभीर हालत में ग्वालियर ले जाया गया। वह पैरोल पर बाहर आया था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। घटना का कारण पूर्व में हुई हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story