भारत

मर्डर LIVE वीडियो, नगर निगम कर्मी को बनाया निशाना

jantaserishta.com
30 Aug 2025 8:05 AM IST
मर्डर LIVE वीडियो, नगर निगम कर्मी को बनाया निशाना
x
देखें वीडियो.
आसनसोल: आसनसोल में कुल्टी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां शुक्रवार देर रात नगर निगम कर्मी को दो बाइक सवारों ने गोली मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान मौत हो गई. यह घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने फुटेज जब्त कर आरोपियों की शिनाख्ती के प्रयास तेज कर दिए हैं.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर नगर निगम में सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर जावेद बारी किसी काम से गुजर रहे थे. तभी दो युवक बाइक पर वहां पहले से खड़े थे. जैसे ही जावेद उनके नजदीक पहुंचे, बाइक सवारों ने पास आकर उनके सिर पर सीधे गोली चला दी.
गोली लगते ही जावेद गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और जावेद को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया. हालत नाजुक होने पर उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
जावेद बारी आसनसोल नगर निगम में सफाई कर्मियों के सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों ने एक ही गोली चलाई थी, जो सीधे उनके सिर में लगी. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. शुरुआती जांच में पुलिस को पारिवारिक संपत्ति विवाद की आशंका लग रही है.
हालांकि अन्य एंगल से भी जांच जारी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने देर रात ही पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस CCTV के आधार पर मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story