भारत
ब्लैकमेल करके उसका बार-बार यौन उत्पीड़न किया...गांव में हत्या, 15 साल के लड़के ने 50 साल के शख्स की हत्या की
jantaserishta.com
26 May 2024 9:46 AM IST

x
अश्लील वीडियो क्लिप बना ली थी.
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के एक गांव में हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर एक 50 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने 15 साल के आरोपी को हिरासत में लिया।
मृतक ने आरोपी लड़के का कई बार यौन उत्पीड़न किया था। व्यक्ति का शव 20 मई को उसके घर में मिला। पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया। लड़के पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है और उसे सुधार गृह भेज दिया।
ग्रामीण एसपी आदित्य बंसल ने कहा, "कुछ हफ्ते पहले मृतक ने नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न किया था और अश्लील वीडियो क्लिप बना ली थी।" उन्होंने आगे कहा कि लड़के को ब्लैकमेल करके उसका बार-बार यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। व्यक्ति ने सोमवार को वीडियो को ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी देकर उसे अपने घर आने के लिए मजबूर किया। जब उसका उत्पीड़न किया जा रहा था, इसी दौरान लड़के ने अपने पास पड़ी एक नुकीली वस्तु उठाई और व्यक्ति के सिर और गले पर हमला कर दिया।"
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसहत्याMuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsMuzaffarnagar PoliceMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





