भारत

पार्क में मर्डर, चाकूबाजी से मची चीख-पुकार

jantaserishta.com
9 Feb 2026 8:05 AM IST
पार्क में मर्डर, चाकूबाजी से मची चीख-पुकार
x
पढ़ें पूरी खबर.
नई दिल्ली: दिल्ली के मोती नगर इलाके में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रविवार देर शाम डीडीए पार्क में हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस के मुताबिक, आपसी विवाद के दौरान दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया था.
दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही मोती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पार्क को घेरकर जांच शुरू कर दी.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में आपसी रंजिश को वारदात की वजह माना जा रहा है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है. मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story