
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुरादनगर: गाजियाबाद के मुरादनगर की उखालरसी कॉलोनी निवासी दिलीप की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पत्नी पर बुरी नजर रखने पर व मामा की पिटाई करने से नाराज पड़ोसी युवक ने शराब पिलाकर जंगल में ले जाकर ईंट मारकर उसकी हत्या की थी। हत्या करने के बाद आरोपी परिवार सहित कॉलोनी से फरार हो गया था। सीओ सदर आकाश पटेल ने बताया कि उखालरसी कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार का शव 14 जुलाई को दुहाई हिसाली मार्ग पर रजवाहे में मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर थाने में जमकर हंगामा भी किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





