भारत
बदले की आग में कत्ल: एक-एक दिन बदले की आग में झुलस रहा था...और फिर एक दिन
jantaserishta.com
12 Dec 2022 3:40 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
पिटाई बदला लेने के लिए 2 साल तक इंतजार किया.
बड़ौत: उत्तर प्रदेश के बड़ौत जिले में हत्या का एक अनोखा केस सामने आया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पिटाई बदला लेने के लिए 2 साल तक इंतजार किया. लेकिन जैसे ही आरोपियों को मौका मिला उन्होंने पहले तो व्यक्ति को किडनैप किया, इसके बाद उसे जंगल में ले गए, जहां उसकी हत्या कर लाश जला दी.
एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार और दीपक ने जयकुमार की हत्या कर दी. जयकुमार 27 नवंबर को अपने घर से लापता हो गया था. बाद में उसका शव बरामद हुआ था. उसकी बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए शव को जला दिया था.
पुलिस ने बताया कि 27 नवंबर को जयकुमार अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकला था. लेकिन वह वापस नहीं लौटा. इसके बाद जयकुमार के परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. हालांकि बाद में जयकुमार की पत्नी की शिकायत के आधार पर 2 दिसंबर को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने कॉल डिटेल के रिकॉर्ड के आधार पर जयकुमार की तलाश की. हर एक पहलू की बारीकी से पड़ताल की. इसके बाद कुछ सुराग मिलने शुरू हो गए. इसी दौरान एक CCTV फुटेज हाथ लगा. इसकी जांच की गई तो सामने आया कि पीड़िता को आखिरी बार दीपक और राजकुमार के साथ देखा गया था.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया. पहले तो दोनों आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने जयकुमार की हत्या करने की बात कबूल की. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बड़ौत में जयकुमार के शव को फेंक दिया.
दरअसल, राजकुमार और दीपक रिश्तेदार हैं और किसी परिचित की कार किराए पर लेकर जयकुमार को एक गोदाम में ले गए थे. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले जयकुमार को लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला.
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उसकी हत्या के बाद वे उसके शव को एक कार में बड़ौत ले गए, जहां उन्होंने पेट्रोल डालकर शव जला दिया. आरोपियों ने ये भी खुलासा किया कि लगभग 2 साल पहले जयकुमार ने एक झगड़े में उन्हें पीटा था.
आरोपी जयकुमार से रंजिश रखने लगे. उससे बदला लेना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने मौके का इंतजार किया. उसका अपहरण कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही शव बरामद कर लिया गया है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





