भारत

OYO होटल में कत्ल, प्रेमिका को बनाया निशाना, मुख्य वजह पता चली

jantaserishta.com
9 Jun 2025 4:27 PM IST
OYO होटल में कत्ल, प्रेमिका को बनाया निशाना, मुख्य वजह पता चली
x
फैली सनसनी.
बेंगलुरु: बेंगलुरु से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल के कमरे में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि ये घटना शुक्रवार को हुई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.
पुलिस ने बताया कि पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल के कमरे 25 वर्षीय यशस ने अपनी प्रेमिका 36 वर्षीय हरिनी की कथित तौर पर हत्या कर दी. दोनों की पहचान केंगेरी के निवासी के रूप में हुई है. यशस एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. ये घटना शुक्रवार रात को हुई, लेकिन इसका खुलासा दो दिन बाद रविवार को हुआ. इस मामले में सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है.
डीसीपी साउथ लोकेश जगलासर ने बताया, 6-7 जून को बेंगलुरु के सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक 36 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके एक करीबी दोस्त ने हत्या कर दी. आरोपी और मृतक महिला एक-दूसरे को लगभग एक साल से जानते थे, लेकिन मृत महिला पिछले दो महीनों से आरोपी से धीरे-धीरे दूरी बना रही थी.
इसी से गुस्से में आकर आरोपी ने कथित तौर पर महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story