भारत

जमीन विवाद में हत्या, पड़ोस के युवक ने वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
26 March 2022 10:10 PM IST
जमीन विवाद में हत्या, पड़ोस के युवक ने वारदात को दिया अंजाम
x
बड़ी खबर

मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के खुरहान गांव में शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। जमीन विवाद में हत्या की घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है।

बताया गया कि खुरहान वार्ड दो निवासी स्वर्गीय कुशेश्वर प्रसाद सिंह का छोटा पुत्र सुमन कुमार सिंह (51) शनिवार की सुबह अपने दरवाजे पर थे। इसी दौरान पड़ोस का युवक उनके दरवाजे पर पहुंचे। मौका देखते ही उसने सुमन पर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। चीख-पुकार के बीच घर के लोग पहुंचे। आनन-फानन में परिजन उन्हें आलमनगर सीएचसी ले गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि पड़ोस के व्यक्ति के साथ जमीन विवाद चल रहा था। जमीन विवाद को लेकर कुछ समय पहले पंचायत भी हुई थी। जमीन विवाद के कारण ही शनिवार को सुमन की हत्या कर दी गयी। अंचलाधिकारी सिन्हा अभय कुमार, थानाध्यक्ष उदय कुमार ने पुलिस साथ सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटनास्थल का भी जायजा लिया।
थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गयी है। मृतक की ओर से आवेदन मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। हत्या की घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story