भारत

हनुमान मंदिर में हुई हत्या का खुलासा, चोरी हुआ चांदी का मुकुट बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
5 March 2022 8:46 PM IST
हनुमान मंदिर में हुई हत्या का खुलासा, चोरी हुआ चांदी का मुकुट बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

चित्तौड़गढ़: जिले के चित्तौड़गढ़ चंदेरिया थाने के सामने हनुमान मंदिर में हुई हत्याके मामले में दो सुनार को गिरफ्तार कर उनसे चांदी के मुकुट बरामद किया गया. चोरों ने यह मुकुट सुनार के पास बेंच दिया था. मामले में एक आरोपी अब भी फरार है. थानाधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि संकट मोचन हनुमान मंदिर में राम दरबार से चोरी हुए चांदी के मुकुट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि उन्होंने चांदी के मुकुट साडा निवासी ताराचंद सोनी और उसके बेटे राजेश उर्फ राजू सोनी को बेच दिया था.

मामले की जांच करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. मंदिर से मुकुट चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा था. इस घटना की स्थानीय पुलिस ने कई बार अपने स्तर पर जांच की. जिसके बाद पुलिस की पहुंच आरोपियों तक बनी. इन चोरों की गिरफ्तारी के बाद अन्य घटनाओं के खुलासे की भी संभावना बन सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story