भारत
मोबाइल चोरी के संदेह में सरकारी छात्रावास में कत्ल, 14 लोगों पर कसा शिकंजा
jantaserishta.com
29 Jun 2024 9:01 AM IST

x
इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में मैकेनिक के रूप में काम करता था.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता जिले के बउबाजार इलाके में स्थित एक सरकार छात्रावास में शुक्रवार को मोबाइल चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मोबाइल चोरी के संदेह में एक सरकारी छात्रावास में कथित तौर पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान बेलगाछिया निवासी 37 वर्षीय इरशाद आलम के रूप में हुई है जो चांदनी चौक इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में मैकेनिक के रूप में काम करता था.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इरशाद पहले एक टेलीविजन की मरम्मत के लिए उदयन हॉस्टल गया था और पिछले कुछ दिनों में कुछ मोबाइल फोन गायब होने के बाद उसे आज सुबह फिर से हॉस्टल में बुलाया गया.
उनके परिवार ने कहा कि उन (इरशाद) पर मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया गया, कथित तौर पर बांध दिया गया और पीटा गया. एक रिश्तेदार ने कहा, "उसने हमें हॉस्टल से फोन किया था और कहा था कि छात्र उस पर चोरी का आरोप लगाकर पैसे मांग रहे हैं."
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हॉस्टल पहुंची और पीड़ित को गंभीर हालत में कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दोपहर को दम तोड़ दिया.
पुलिस ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और मुचिपारा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 365 (अपहरण) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है. अभी मामले की जांच चल रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र और पूर्व छात्र हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





