भारत

'बर्गर किंग' रेस्टोरेंट में Murder, कई राउंड गोलियां चली, फैली दहशत

jantaserishta.com
19 Jun 2024 3:51 AM GMT
बर्गर किंग रेस्टोरेंट में Murder, कई राउंड गोलियां चली, फैली दहशत
x
उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में मंगलवार देर शाम 'बर्गर किंग' रेस्टोरेंट में तीन अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की। गोली लगने से घायल शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जे ब्लॉक इलाके में हुए हमले में व्यक्ति को कई गोलियां लगीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अपने दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में बैठा था, तभी रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद कुछ लोगों ने उस पर और उसके दोस्तों पर 10-12 राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि दोनों ग्रुप एक-दूसरे को जानते थे और किसी पुरानी बात को लेकर उनमें झगड़ा हुआ था। पुलिस गैंगवार समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि उसके साथ एक और व्यक्ति था जो गोलीबारी शुरू होने पर वहां से भाग गया। अधिकारियों और पुलिस की अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक के मौके पर गिर जाने के बाद आरोपी तीन लोग भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गोलीबारी के कारण कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घायल व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें भेजी गई हैं। आरोपियों की पहचान के लिए रेस्तरां के सीसीटीवी की जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'बर्गर किंग रेस्तरां में दो ग्रुप के बीच झगड़े को लेकर कॉल आया था। दो से तीन लोगों के पास पिस्तौल थी, जिससे उन्होंने दूसरे ग्रुप पर गोली चलाई। लड़ाई और गोलीबारी रेस्तरां के अंदर हुई थी।'
डीसीपी (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, 'बर्गर किंग, राजौरी गार्डन में गोली चलने और एक व्यक्ति की मौत की घटना की सूचना मिली है। अधिकारी और क्राइम टीम मौके पर है। जानकारी जुटाने और सीसीटीवी कैमरों की जांच के लिए टीमें बनाई गई हैं।' डीसीपी वीर ने मृतक और फायर की गई राउंड की संख्या के बारे में जानकारी साझा नहीं की।
Next Story