
x
फैली सनसनी.
दिल्ली: दिल्ली के बवाना में सोमवार की शाम एक व्यापारी की हत्या कर दी गई. बदमाशों ने उसे बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारी. गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई. इस दिल दहलाने वाले हत्याकांड ने राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिया है. हत्याकांड का एक सीसीटीवी भी सामने आया है.
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि गोली लगने के बाद व्यापारी गिर जाता है. वहीं जब तक थोड़ी दूर खड़े लोग जमीन पर गिरे व्यापारी तक पहुंचते और उसे अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो गई थी. इस मर्डर की जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर रणदीप मालिक और अनिल पंडित ने ली है.
हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में रणदीप मालिक और अनिल पंडित ने दावा किया कि हत्या हमने करवाई है. पोस्ट में लिखा है कि जय महाकाल, जय श्री राम....! ये जो बवाना में बिजनेसमैन वैभव गांधी की हत्या हुई है वो हमने करवाई है. जहां हमने कॉल की थी ये वहां एंट्री कर रहा था. इसलिए हमने इसको इसकी जिंदगी से एग्जिट कर दिया.
अगर किसी ने हमारे काम के बीच में आने की कोशिश की तो उसको बिना कॉल किए मरवा देंगे. इधर पूरे हत्याकांड को लेकर पुलिस भी जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि एक व्यापारी की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्याकांड की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के शूटरों ने ली है. पूरे मामले में जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





