भारत

अवैध संबंध के विवाद में हत्या, तीन संदिग्‍ध आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Jun 2026 4:48 PM IST
अवैध संबंध के विवाद में हत्या, तीन संदिग्‍ध आरोपी गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

पूछताछ की जा रही है.
गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर जिले में महिला से अवैध संबंध की कोशिश का विरोध करने पर उसके पति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी आयुष जैन ने बताया कि 3 जून की शाम पेथापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि रंधेजा रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान रंधेजा गांव निवासी मगनजी ठाकुर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश के लिए व्यापक जांच अभियान शुरू किया।
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर उनकी संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने लालाजी ठाकुर, सुरेश सिंह और दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी लालाजी ठाकुर, मगनजी की पत्नी के साथ संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद तीनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मगनजी ठाकुर को अपनी गाड़ी में बैठाया। इसके बाद वाहन में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को रंधेजा रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक खाली प्लॉट में फेंक दिया और फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story