भारत

फीस और ट्रांसफर सर्टिफिकेट के लिए मर्डर हो गया!

jantaserishta.com
12 July 2025 9:39 AM IST
फीस और ट्रांसफर सर्टिफिकेट के लिए मर्डर हो गया!
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
मुंबई: महाराष्ट्र के परभणी जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक किसान को अपनी बेटी की फीस वापसी और ट्रांसफर सर्टिफिकेट मांगना महंगा पड़ गया. स्कूल प्रशासन से बहस के बाद किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना परभणी जिले के पूरना तहसील के जीरो फाटा इलाके की है. यहां 42 वर्षीय किसान जगन्नाथ हेंगड़े अपनी बेटी की स्कूल फीस वापस लेने और ट्रांसफर सर्टिफिकेट की मांग को लेकर एक रेजिडेंशियल स्कूल पहुंचे थे. वहां उनकी मुलाकात स्कूल संचालक और उसकी पत्नी से हुई, जो एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी बताई जा रही हैं.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हेंगड़े की स्कूल संचालक दंपती से फीस के बकाया भुगतान को लेकर तीखी बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि स्कूल संचालक और उसकी पत्नी ने मिलकर किसान की बुरी तरह पिटाई कर दी. मारपीट से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और हेंगड़े ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरी घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
पूरना पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी स्कूल संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक किसान बार-बार फीस वापसी की मांग कर रहा था, जिसे लेकर स्कूल प्रशासन नाराज था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story