भारत

गलत अंपायरिंग करने पर मर्डर, 4 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
4 April 2023 7:55 AM IST
गलत अंपायरिंग करने पर मर्डर, 4 आरोपी गिरफ्तार
x
DCP ने दी जानकारी

ओडिशा। कटक जिले के चौद्वार पुलिस सीमा के अंतर्गत महिसालांदा गांव में एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान गलत अंपायरिंग के लिए एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के एक दिन बाद चौद्वार पुलिस ने स्मृति रंजन राउत और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया।

इस मामले के बारे में कटक DCP पिनाक मिश्रा ने बताया कि अंपायर के नो बॉल देने से मना करने पर 2 आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। अंपायर को पिटता देख पीड़ित लकी राउत ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद उनमें से एक ने अंपायर पर चाकू से वार कर दिया। उन्हें SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कटक रेफर किया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।


Next Story